मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एंबुलेंस की देरी पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने ओला-उबर की तरह एंबुलेंस की रियल टाइम उपलब्धता और हाईवे के 300 अवैध कट हटाने पर जवाब मांगा है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर सभी आरटीओ चेक पोस्ट फिर से खोलने का आदेश दिया है। ओवरलोडिंग और सड़क हादसों को रोकने के लिए जस्टिस विशाल मिश्रा ने यह बड़ा फैसला सुनाया
रीवा शहर में ट्रैफिक सिग्नलों की अनदेखी आम बात हो गई है। ढेकहा, सिरमौर, मार्तण्ड और कॉलेज चौराहे पर लगे सिग्नलों को करीब 80 प्रतिशत वाहन चालक जंप कर रहे हैं। ऑनलाइन चालानी कार्रवाई बंद होने से ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।
अमदरा के ग्राम खेरवाकला मोड़ पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। एसडीओ और पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट ने अनियमितताओं की पुष्टि की है। विधायक, अधिवक्ता और स्थानीय लोगों ने जांच, निर्माण रोकने और पुनः सही डिजाइन से कार्य कराने की मांग उठाई है।
सतना जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लिए गए फैसले जमीन पर उतरते नजर नहीं आ रहे हैं। आठ माह बाद भी ब्लैक स्पॉट समाप्त नहीं हो सके हैं। खराब सड़कों, अव्यवस्थित कट प्वाइंट, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
सतना जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 22 दुर्घटना बहुल क्षेत्र और 4 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए जिन्हें 2 सप्ताह में खत्म करने का आदेश दिया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने, बेसमेंट पार्किंग उपयोग सुनिश्चित करने और आटो-रिक्शा व ठेलों की शिफ्टिंग के निर्देश दिए गए। हिट एंड रन मामलों की समीक्षा भी हुई।
सिंगरौली में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1109 वाहनों पर कार्रवाई की। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत साइड, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस और तेज गति सहित अन्य उल्लंघनों पर करीब 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने भोपाल के 8 ब्लैक स्पॉट का दौरा किया। जानें कहां-कहां हुए निरीक्षण और अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
जबलपुर के अधारताल औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह Coca-Cola कर्मचारियों को ले जा रही बस और एक ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 35 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।






















